अखिल भारतीय गोरक्षा अल्पसंख्यक महासंघ का प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित


नसीम अहमद, डीएडी न्यूज बिजनौर
स्योहारा में गौवंश की सुरक्षा पर बल देने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पंचायत के डाक बंगले में अखिल भारतीय गौ रक्षा अल्पसंख्यक महासंघ की एक प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश भर से आए हुए पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखते हुए समाज को गौ वंश का महत्त्व बताते हुए गौ वंश की सुरक्षा पर जोर दिया गया।
इस मौके पर  प्रदेश सयोंजक डॉ इसरार सैफी,प्रदेश मंत्री सलीम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मुईन खान, कय्यूम सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष सलीम टाइगर,मंडल महासचिव बबलू स्वामी, मंडल प्रभारी आबिद हुसेन, फैजान, डाक्टर जाकिर नगर अध्यक्ष के अलावा भाजपा से मुकेश रस्तोगी, मनोज भटनागर, आमिर उमर, विनय रस्तोगी, सुल्तान, शन्नू, मो  शोएब , अमन, अनीस आदि भी मौजूद रहे।