अशोक विहार की पुलिस ने पकडे दो आरोपी, बरामद की 4 पेटी अवैध शराब


फरमान खान, लोनी गाजियाबाद
थाना लोनी की पुलिस को देर रात गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को  भारी मात्रा में अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लोनी की पुलिस रात को 11 बजे अपने रूटिन गश्त पर थी, इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार चौकी  इंचार्ज मनोज बालियान ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी उन्हें दो युवको पर शक हुआ। इस उपरांत उन्होंने उनकी गाडी की चेकिंग की तो गाडी से  4 पेटी हरियाणा मार्क की संतरा देसी शराब बरामद हुई। 
पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम अमन उर्फ नील पुत्र राजू राजपूत निवासी गोकुलधाम सोसायटी दिल्ली एवं परवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी अशोक विहार लोनी बताया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
अशोक विहार चौकी इंचार्ज मनोज बलियान ने कहाकि पकडे गए युवकों से ओर भी खुलासे होने की संभावना है। 


Popular posts
परमजीत सिंह सरना ने पंजाब की मान सरकार द्वारा सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को विपक्षी दलों से राजनीतिक बदला लेने की द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया
Image
एस ओ आई की दिल्ली ईकाई की घोषणा युवा नेता मनदीप सिंह बनाए गये विद्यार्थी विंग के अध्यक्ष
Image
मृत अंजली को इंसाफ मिल सकें, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के आधीन लाया जाए : दिलीप सिंह राठौर
Image
कालका व सिरसा अपनी संपत्ति बेचकर कर्मचारियों के बकाया बिलों का भुगतान करें: परमजीत सिंह सरना
Image
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के मद्देनज़र बीबी जगीर द्वारा की जा रही बयानबाज़ी निंदनीय: परमजीत सिंह सरना
Image